बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमर कौर की संदिग्ध हालात में मौत, कार से मिला शव

खबर शेयर करें

बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘कमर कौर भाभी’ के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर का शव एक कार से बरामद हुआ है। शव बुधवार देर शाम बठिंडा के आदेश अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार में मिला। महिला की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, 7 की मौत, 40 से अधिक घायल

कार से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 30-35 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान उसकी पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कमल कौर के रूप में हुई, जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद अब ‘मौत की झील’ का खतरा, चीन ने जारी किया हाई अलर्ट

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका सामने आई है। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिस कार से शव मिला है, उस पर लुधियाना नंबर दर्ज है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नंबर फर्जी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगे हाईस्कूल-इंटर के इम्तिहान

फिलहाल एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जो कार को पार्किंग में छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page