उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, 21 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगे हाईस्कूल-इंटर के इम्तिहान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद (UBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तिथियों का ऐलान कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में हलचल तेज हो गई है, वहीं परीक्षार्थी अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रम्प की नीतियों के खिलाफ अमेरिका फिर उबाल पर, सभी 50 राज्यों में प्रदर्शन; व्हाइट हाउस और टेस्ला शोरूमों का घेराव

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षाओं के सफल और सुचारू संचालन के लिए बोर्ड स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ड्रैगन फ्रूट, कीवी और हाई-डेंसिटी सेब से बदलेगी पहाड़ की अर्थव्यवस्था

उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे बिना तनाव के शांत मन से परीक्षा की तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। बोर्ड प्रशासन का पूरा जोर इस बात पर है कि परीक्षाएं निष्पक्ष, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद तनाव, 1984 के बाद पहली बार हिंसा की चपेट में आया शहर

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अहम मानी जाती हैं। इन्हीं परिणामों के आधार पर छात्र उच्च शिक्षा और करियर की दिशा तय करते हैं, ऐसे में बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page