उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर वैट में की बड़ी कटौती

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्राकृतिक गैस (पीएनजी और सीएनजी) पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। अब पीएनजी पर वैट 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत और सीएनजी पर वैट 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: तंत्र-मंत्र के दौरान मासूम की संदिग्ध मौत...धाम में मचा बवाल, परिजनों ने महंत की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त उद्योगों को बढ़ावा देने और राजस्व में संवर्धन के उद्देश्य से लिया गया है। राज्य में पहले पीएनजी और सीएनजी दोनों पर 20 प्रतिशत वैट लागू था, जबकि उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों में यह दर काफी कम थी। उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत और सीएनजी पर 12.5 प्रतिशत वैट है, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह दर पीएनजी पर 4 प्रतिशत और सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

इस अंतर के कारण उत्तराखंड के उद्योगों और वाहन मालिकों को पड़ोसी राज्यों से सस्ती गैस खरीदने की सुविधा मिल रही थी, जिससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हो रहा था। सरकार द्वारा वैट की दरों में कटौती से अब राज्य के उद्योगों को सस्ती गैस मिलेगी और साथ ही राजस्व का नुकसान भी कम होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ड्यूटी के दौरान अस्पताल में भर्ती पीआरडी जवानों का नहीं कटेगा मानदेय, सरकार ने दी बड़ी राहत, 180 दिन तक मिलेगा भुगतान

You cannot copy content of this page