Uttarakhand: UTU में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द, हजारों छात्र प्रभावित

खबर शेयर करें

देहरादून। देशभर में पेपर लीक को लेकर जारी बहस के बीच उत्तराखंड से भी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की दो सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक होने की पुष्टि के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इस फैसले से विश्वविद्यालय से संबद्ध 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों छात्रों को दोबारा परीक्षा का इंतजार करना पड़ेगा।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी.के. पटेल ने बताया कि ‘मशीन लर्निंग फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ और ‘इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड थ्योरी’ विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक होने की शिकायत मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वाराणसी में सनसनीखेज वारदात: बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में 14 वर्षीय छात्र की मौत, दो युवक घायल

जांच में सामने आया कि शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप और एक ऑनलाइन पोर्टल पर साझा किए। विश्वविद्यालय की जांच समिति और संस्थान की आंतरिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद तत्काल कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सिद्धार्थ साह बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, चीफ जस्टिस जी नरेंद्र ने दिलाई शपथ

यूटीयू प्रशासन ने दोनों परीक्षाएं निरस्त करते हुए आरोपी सहायक प्रोफेसर पर सात वर्षों तक विश्वविद्यालय की किसी भी परीक्षा संबंधी गतिविधि में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में लापरवाही बरतने पर शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को कड़ी चेतावनी भी जारी की गई है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, रद्द की गई दोनों परीक्षाएं अब अगस्त के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। नई परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए बुजुर्ग भाई-बहन, साइबर ठगों ने 65 लाख से अधिक की ठगी की

इन 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के छात्र हुए प्रभावित

  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल
  • तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून
  • बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट
  • रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  • शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून
  • जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टिहरी
  • नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़
  • वूमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
  • इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page