Uttarakhand: UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द होगी घोषित

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता भर्ती से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को झटका लगा है। ये परीक्षाएं 9 और 10 मई को आयोजित होनी थीं, लेकिन अब इन्हें अग्रिम आदेशों तक टाल दिया गया है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) समूह-ग सामान्य शाखा एवं महिला शाखा परीक्षा-2025 के तहत 9 मई को प्रस्तावित भौतिक शास्त्र और 10 मई को होने वाली नागरिक शास्त्र की परीक्षा फिलहाल नहीं होगी। नई परीक्षा तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए ट्रंप का अल्टीमेटम: 27 नवंबर तक शांति समझौता नहीं मानें तो ज़ेलेंस्की को सत्ता से हटाने की चेतावनी

हाल ही में जारी परीक्षा कैलेंडर में इन तिथियों का उल्लेख होने के बाद अभ्यर्थी अंतिम तैयारी में जुटे थे। ऐसे में अचानक लिए गए इस फैसले ने उनकी रणनीति पर असर डाला है। हालांकि आयोग ने स्थगन के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संकेत हैं कि यह निर्णय प्रशासनिक वजहों से लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सिमली–गैरसैंण मार्ग पर बड़ा हादसा टला, खाई में गिरने से बाल-बाल बची हरियाणा के यात्रियों की कार

अब अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि नई तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इटली में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई क्षेत्रों में महसूस हुए तेज झटके, फिलहाल नुकसान की खबर नहीं
Ad

You cannot copy content of this page