Haldwani: ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा…फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही थार पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कालाढूंगी/हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसी महिंद्रा थार को पकड़ा है, जो दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर सड़क पर दौड़ रही थी।

04 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नया गांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की एक संदिग्ध थार को रोकने का संकेत दिया गया। वाहन चालक ने गाड़ी रोकते ही भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विधवा से 53 लाख की ठगी का आरोप...जमीन के नाम पर रची गई साजिश, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया। जांच के दौरान आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जब वाहन पर लगी नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, तो वाहन का मालिक कोई और निकला। गहन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक साथी की मदद से थार की असली नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा रखी थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, आसमान में दिखेगी ‘रिंग ऑफ फायर’

इस गंभीर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत गिरफ्तार कर लिया। वाहन को सीज करते हुए थाना में FIR संख्या 42/2026 दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: शहर कोतवाल ने खुद को कमरे में किया बंद, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपी के साथी प्रभजोत की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी, अपर उ0नि0 जयपाल सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल मनोज द्विवेदी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page