टैक्स चोरी के खुलासे से हड़कंप…कार्रवाई के बजाय ‘दबाव’ बनाने की कोशिश, विभाग की भूमिका पर सवाल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर, काशीपुर, किच्छा और हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट कारोबार की आड़ में चल रही टैक्स चोरी की गतिविधियों का खुलासा होने से राज्य कर विभाग के कुछ कथित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के बजाय कथित अधिकारी खबरों को दबाने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बाहरी राज्यों से बिना टैक्स चुकाए माल की आवक लगातार जारी है। परचून के अलावा अन्य सामान बड़े-बड़े ट्रकों के जरिए चोरी-छिपे लाया जा रहा है। इसमें लोकेशन बदलने और अन्य तरीकों से जांच से बचने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पार्षद ने स्ट्रीट लाइट मुद्दे पर EESL कर्मियों को कमरे में किया बंद, ढाई घंटे चला धरना

हालांकि, हाल के दिनों में टैक्स चोरी का मामला सुर्खियों में आने के बाद गुटका (तंबाकू) की आवक में कुछ कमी देखी गई है, लेकिन अन्य सामान की सप्लाई अब भी जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, भवाली-भीमताल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के मामलों के लगातार सामने आने से इसमें शामिल ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन आर्थिक लाभ के चलते वे इस गतिविधि से दूरी नहीं बना पा रहे हैं। इस पूरे मामले में राज्य कर विभाग की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

You cannot copy content of this page