डॉ. ललित मोहन रखोलिया को समर्पण सम्मान से किया गया अलंकृत

खबर शेयर करें

पुनर्नवा महिला समिति ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डॉ. ललित मोहन रखोलिया, संयुक्त निदेशक, टनकपुर हॉस्पिटल (चंपावत) को ‘समर्पण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समिति की ओर से डॉ. रखोलिया को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अलंकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सौर ऊर्जा का लक्ष्य उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा: मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी व नवीन वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, ललित जोशी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अब पार्षद के घर बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाएंगे सफाई कर्मचारी, मेयर गजराज ने दिए आदेश...Video

समिति की अध्यक्ष लता बोरा और सचिव शांति जीना ने बताया कि डॉ. रखोलिया ने अपने समर्पण और सेवाभाव से समाज में चिकित्सा क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर समाजसेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में विद्यालय को ₹1.02 लाख से अधिक की सामग्री भेंट, सम्मान समारोह बना चर्चा का विषय

You cannot copy content of this page