नैनीताल: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाला कार्यभार, कहा– नशा और ट्रैफिक व्यवस्था पर रहेगा फोकस

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उन्होंने नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कार्यभार संभालने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता यातायात व्यवस्था सुधार और नशे की रोकथाम पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में अब पारदर्शी और प्रोफेशनल पुलिसिंग दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले में यातायात जाम, विशेष रूप से कैंची धाम क्षेत्र की समस्या को प्राथमिकता से सुलझाया जाएगा। इसके लिए एक प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली से कैंचीधाम तक शटल सेवा, पार्किंग और बाईपास पर फोकस, आयुक्त ने दिए समयबद्ध कार्यों के निर्देश

एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की कार्यशैली में सुधार लाया जाएगा। अब कर्मी केवल थानों में नहीं बैठेंगे, बल्कि मौके पर जाकर कानून व्यवस्था संभालेंगे। इसके लिए थाना और कोतवाली स्तर पर निरीक्षण और समन्वय को मजबूत किया जाएगा। नशे के मामलों पर सख्त रुख अपनाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि अब पुलिस वास्तविक और सटीक फर्द तैयार करेगी, ताकि अदालतों में अपराधियों के छूटने की गुंजाइश न रहे। पुलिस जांच में अब वीडियोग्राफी और डिजिटल सबूत भी शामिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भाभी ने प्रेमी संग रची देवर की हत्या की साजिश, चापड़ से वार कर की गई निर्मम हत्या

उन्होंने बताया कि नशे और साइबर अपराधों से निपटने के लिए पुलिस तीन बिंदुओं इंफोर्समेंट (कार्रवाई), अवेयरनेस (जागरूकता) और रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) पर काम करेगी। एसएसपी ने कहा कि इन प्रयासों से समाज को नशे के जाल से मुक्त करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अब बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगा मैटरनिटी लीव का अधिकार

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस वेलफेयर उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कर्मियों की कमी के बावजूद बेहतर प्रबंधन के साथ ड्यूटी कराई जाएगी और उनके कल्याण से जुड़ी सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ अमित कुमार भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page