हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर बुधवार सुबह ओके होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हादसे की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  अटल जी की 101वीं जयंती: ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि, पीएम मोदी बोले-राष्ट्रहित ही था उनका सबसे बड़ा संकल्प

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वजीर अहमद (35) पुत्र मोहम्मद नबी, निवासी उत्तर उजाला, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। वजीर की मंगलपड़ाव क्षेत्र में मोटर वाइंडिंग की दुकान है। बुधवार सुबह वजीर अपने बेटे को तिकोनिया स्थित एक निजी स्कूल छोड़ने गए थे। बेटे को स्कूल छोड़कर लौटते समय ओके होटल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 2026...सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन के लिए सरकार की सख्त SOP लागू

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बस चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार नौकरी करने वालों को सरकार देगी 15 हजार रुपये, PMVRY योजना के तहत मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन

You cannot copy content of this page