उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मंजूनाथ टी.सी. बने नैनीताल के नए एसएसपी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती आदेश जारी किए हैं। 16 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए। इसमें चार जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं। 

गृह अनुभाग-1 की ओर से सोमवार को जारी आदेश संख्या 1324/xx-1-2025-2(4)2002टी.सी. के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार—डॉ. पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक अभियोजन के पद पर नियुक्त किया गया है। अभिनव कुमार, जो अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, कारागार थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया है। अमित कुमार सिन्हा को निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला का पदभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों को धामी सरकार की सौगात, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग को मिलेगा एसडी एसीपी लाभ

ए.पी. अंशुमान अब पुलिस अपर महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा होंगे। विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार बनाया गया है। नीलेश आनंद भरणे अब महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था व जीआरपी का कार्यभार संभालेंगे। अनंत शंकर श्री ताकवाले को निदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुलिस महानिरीक्षक, साईबर/एसटीएफ/एएनटीएफ बनाया गया है। सुनील कुमार मीणा को पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार की जिम्मेदारी दी गई है।

फील्ड स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं
प्रह्लाद नारायण मीणा, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल थे, को पुलिस अधीक्षक सतर्कता मुख्यालय भेजा गया है। मंजूनाथ टी.सी. को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है। सर्वेश पंवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पद पर तैनात किया गया है। सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय,कमलेश उपाध्याय को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,और सुरजीत सिंह पंवार को पुलिस अधीक्षक चमोली के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग में बस-टैक्सी की भीषण भिड़ंत, छह यात्री घायल

इसके साथ ही मध्य स्तर के पुलिस अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है
अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र को उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेन्द्रनगर,
अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी मनोज कुमार कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,
अपर पुलिस अधीक्षक विकासनगर रेनू लोहानी को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय देहरादून,
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर,
और उप सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर मनीषा जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी हल्द्वानी कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस नैनीताल,
जबकि अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पंकज गैरोला को अपर पुलिस अधीक्षक विकासनगर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, पुरानी खांसी के चलते डॉक्टरों की निगरानी में

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने कहा है कि कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र की प्रति पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के माध्यम से शासन को प्रेषित की जाए।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page