Weather : उत्तराखंड में आज बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट, कई जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गर्जन की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम की आशंका को देखते हुए आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 150 मीटर गहरी खाई से मौत को मात, पुलिस की फुर्ती से स्कूटी सवार युवक की बची जान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम अधिक सक्रिय हो सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण संवेदनशील इलाकों में आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और चारधाम यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वैवाहिक मंडप में पहुंची पुलिस...नाबालिग दुल्हन मिलने पर रुकवाई शादी, बिना दुल्हन लौट गई बरात

प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। किसानों को भी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डॉ. प्रदीप पांडे बने मेडिकल काउंसिल के सदस्य, बोले- चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page