पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राजभवन में हुआ भव्य स्वागत

खबर शेयर करें

नैनीताल। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान वे राजभवन नैनीताल पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निलंबित IAS अफसरों का भविष्य तय करेगी रिव्यू कमेटी, 2 जनवरी को होगी अहम बैठक

राजभवन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव और मेजर सुमित कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: टैक्स चोर कारोबारियों में 'मुखिया' बनने की जंग, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

राजभवन पहुंचने से पूर्व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम के दर्शन किए। उन्होंने यहां बाबा नीम करौली महाराज के चरणों में नमन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 750 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोविंद का यह दौरा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page