उत्तराखंड: चमोली में 3.4 तीव्रता का भूकंप, झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में सोमवार शाम 6:47 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र चमोली जिले में पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। झटका महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए, हालांकि अधिकांश लोगों को भूकंप का पता तक नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा दांव, सितंबर में पहली बार होगा रिपब्लिकन का राष्ट्रीय सम्मेलन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  इंडोनेशिया की संसद में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन...बोले- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद में रखता है विश्वास

भू-विज्ञानियों के अनुसार, उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील राज्य है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य का अधिकांश हिस्सा भूकंपीय जोन-4 और जोन-5 में आता है, जहां भूकंप की गतिविधियां सामान्य हैं। इसी कारण समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप महसूस किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नकली जेवर पहनकर शादी में गईं महिलाएं, चोर असली वाले ही ले उड़े...फ्रिज की मिठाई तक नहीं छोड़ी

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि भूकंप के समय घबराएं नहीं, बल्कि सुरक्षा के मानक उपायों का पालन करें और भवनों की संरचनात्मक मजबूती पर ध्यान दें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page