Nainital: मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल जिले को दी बड़ी सौगात, 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद को विकास की बड़ी सौगात दी। भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 96 करोड़ 71 लाख रुपये की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित विकास, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। नैनीताल जिले में शुरू की गई नई विकास योजनाएं क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पहुंचीं देहरादून, कल एसआईटी के सामने होंगी पेश

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों को साथ लेकर चलना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में ‘सेटिंग’ का खेल...धामी सरकार के दावों को झटका, जमीनी स्तर पर टैक्स चोरी का खेल जारी

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र में सड़क, पेयजल, पर्यटन, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वाराणसी में दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत, दो गंभीर घायल
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page