आधार कार्ड में बड़ा बदलाव: अब पिता/पति का नाम नहीं होगा, केवल जन्म वर्ष और पता दर्ज होगा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य नागरिकों की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को और मजबूत करना बताया गया है।

अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में पिता या पति का नाम नहीं अंकित होगा। इसके बजाय केवल आवेदक का नाम और पता ही कार्ड पर दिखेगा। वहीं, 18 साल से कम उम्र के व्यक्तियों के आधार कार्ड में पिता का नाम पहले की तरह अंकित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में छह दिन पहले दस्तक देगा मानसून, लेकिन पहले झेलनी होगी गर्मी की तपिश

इसके अलावा, जन्म तिथि और महीना अब नए आधार कार्ड में दर्ज नहीं होंगे। केवल जन्म का वर्ष ही कार्ड पर दिखेगा। UIDAI के आधार कार्ड केंद्र संचालकों ने बताया कि नए पोर्टल पर पिता या पति का नाम भरने का विकल्प नहीं दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

यह व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है, जबकि सभी मूल रिकॉर्ड UIDAI डेटाबेस में सुरक्षित रहेंगे। आधार कार्ड केंद्रों पर भी बदलाव से संबंधित सूचना चस्पा की गई है ताकि नागरिकों को पूरी जानकारी उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

इस बदलाव के साथ आधार कार्ड अब डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के नए मानकों के अनुरूप जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page