Uttarakhand: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डामर से भरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

श्रीनगर। जाख रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डामर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 25 से 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UKCA-3038 श्रीनगर से डामर लेकर जाखी रोड पर निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान पाली तोक के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय चालक वाहन के भीतर ही फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगा मतदान, 19 जुलाई को मतगणना

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पर सुखोई-30 एमकेआई की आपात लैंडिंग, इंजन से तेल रिसाव के कारण उठाया गया कदम

मृतक की पहचान विपिन पुत्र दर्शन लाल निवासी ग्राम हॉट, जनपद चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page