Nainital: भीमताल में पर्यटकों से अवैध वसूली का आरोप, सड़क पर रोककर काटी जा रहीं पर्चियां…Video

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल): पर्यटन नगरी भीमताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने पार्किंग कर्मियों पर नियमों को ताक पर रखकर पर्यटकों और बाहरी वाहनों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में उप-जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूरन बृजवासी का आरोप है कि भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग पर तैनात पार्किंग कर्मी बीच सड़क पर ही वाहनों को रोककर नौकुचियाताल, पांडे गांव और जंगलिया गांव जाने वाले पर्यटकों से प्रवेश शुल्क और तथाकथित ‘रोड क्रॉसिंग शुल्क’ वसूल रहे हैं। जबकि नियमों के अनुसार पार्किंग शुल्क केवल तभी लिया जा सकता है, जब वाहन अधिकृत पार्किंग स्थल के भीतर खड़ा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा बजट सत्र आज से, 20 फरवरी को पेश होगा आम बजट, सरकार को घेरेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े होकर पर्ची काटने की वजह से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पर्यटन मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। इससे क्षेत्र की छवि भी प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि इस संबंध में पूर्व में नगर पालिका और कोतवाली भीमताल को भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पार्किंग कर्मी सड़क किनारे और फुटपाथों पर वाहन खड़े कराकर अतिक्रमण फैला रहे हैं और पार्किंग की आड़ में अवैध वसूली कर रहे हैं।

ज्ञापन में प्रशासन से कई प्रमुख मांगें भी की गई हैं। इनमें सड़क पर पर्ची काटने वालों पर जुर्माना लगाने, ‘रोड क्रॉसिंग शुल्क’ को अवैध घोषित करने, पार्किंग स्थलों पर स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में अपात्र राशन कार्डधारकों पर गिरी गाज, एक हजार यूनिटें निरस्त

साथ ही यह भी मांग की गई है कि पार्किंग कर्मियों को केवल पार्किंग स्थल के भीतर खड़े वाहनों से ही शुल्क लेने की अनुमति दी जाए, ताकि पर्यटकों का शोषण रोका जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page