उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला उच्च शिक्षा विद्या समीक्षा केंद्र, छात्रों और शिक्षकों के लिए नई सौगात

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में देश के पहले उच्च शिक्षा विद्या समीक्षा केंद्र का शिलान्यास किया। यह केंद्र करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और एक वर्ष के भीतर पूर्ण होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही इस केंद्र से जुड़ा मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। प्रारंभ में यह सरकारी संस्थानों तक सीमित रहेगा, लेकिन दूसरे चरण में अनुदानित और निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। पहले यह केवल विद्यालयी शिक्षा के लिए था, लेकिन अब पहली बार किसी राज्य में उच्च शिक्षा के लिए विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  EPFO का बड़ा फैसला: नौकरी बदलने पर वीकेंड-छुट्टियों को नहीं माना जाएगा सर्विस ब्रेक, कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा पूरा लाभ

तकनीक से होगा संसाधनों का बेहतर उपयोग
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देकर मानवीय और भौतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ-साथ डाटाबेस के विश्लेषण द्वारा नीति निर्माण में भी सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राजाजी टाइगर रिजर्व में वीआईपी शादी पर कार्रवाई...दो फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, रेंजर व वन दारोगा हटाए गए

कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. ममता ड्यूडी नैथानी, प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page