उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन मरीज, गुजरात का तीर्थ यात्री संदिग्ध

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें बदरीनाथ यात्रा पर आया गुजरात का एक तीर्थ यात्री संदिग्ध रूप से संक्रमित पाया गया है, जिसकी जांच एम्स में की जा रही है। एम्स प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए एहतियाती कदम लागू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वक्फ जमीन पर शव दफनाने को लेकर विवाद, डीएम ने दिए जांच के आदेश

एम्स प्रशासन के अनुसार, संक्रमित पाए गए तीन मरीजों में से एक को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि एक संक्रमित एम्स की महिला चिकित्सक हैं, जिन्हें अस्पताल परिसर में ही आइसोलेट किया गया है। तीसरे मामले में गुजरात से आया एक तीर्थ यात्री संदिग्ध पाया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, भवाली-भीमताल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगातार खांसी या बुखार की शिकायत है तो तुरंत जांच कराएं। उन्होंने बताया कि यह कोरोना का नया वेरिएंट अधिक गंभीर नहीं है, लेकिन डायबिटीज, हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोग विशेष सावधानी बरतें और समय पर अपनी जांच कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली दरों में 29% बढ़ोतरी से उद्योगपति नाराज, पलायन की चेतावनी

डॉ. मीनू सिंह ने यह भी आश्वस्त किया कि एम्स में सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संस्थान पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page