उत्तराखंड: चंपावत में खुलेगा उत्तराखंड का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, शासनादेश जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रदेश सरकार ने महिला खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। चंपावत के लोहाघाट में उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस कॉलेज की घोषणा कर चुके थे, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शासनादेश जारी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के पहले दिन यह प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों के लिए विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के खुलने से प्रदेश की बेटियों को शिक्षा के साथ खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। आधुनिक खेल विज्ञान तकनीकों के जरिए प्रशिक्षित होकर प्रदेश की खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  International Yoga Day: हल्द्वानी में DM-SSP के साथ 350 से अधिक लोगों ने किया योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

खेल मंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद यह सरकार का खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन अब तक राज्य में महिला खिलाड़ियों के लिए समर्पित कोई बड़ा संस्थान नहीं था। चंपावत में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज खुलने से यह कमी पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नववर्ष पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा...परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 100 नई बसें

शासनादेश जारी होने पर खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और प्रदेशभर की महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज उत्तराखंड की बेटियों के खेल भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में नाबालिग छात्र का अपहरण कर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल, 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

You cannot copy content of this page