हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

खबर शेयर करें

हैदराबाद/तिरुपति, 21 जुलाई। तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में रविवार शाम तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते विमान को उड़ान भरने के कुछ देर बाद आपात स्थिति में तिरुपति एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा। करीब 40 मिनट तक विमान आसमान में मंडराता रहा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

रविवार शाम 7:42 बजे इंडिगो की एयरबस A321neo ने तिरुपति एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक विमान तिरुपति के वेंकेटनगरी क्षेत्र तक पहुंचा था, लेकिन तकनीकी समस्या आने के कारण उसने यू-टर्न लिया और काफी देर तक आसमान में चक्कर काटने के बाद 8:34 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी समेत पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी 1,314 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, स्वास्थ्य मंत्री ने किया ऐलान

यात्रियों में दहशत, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
घटना के दौरान विमान में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। कई यात्रियों ने सांसत में फंसे होने की बात कही। हालांकि, पायलट की तत्परता और ग्राउंड कंट्रोल की मदद से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 814 किमी नई सड़कों का निर्माण, 1490 बसावटों के लिए सर्वे पूरा

इंडिगो वेबसाइट पर उलझन, अंतिम फ्लाइट भी रद्द
इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर हालांकि इस उड़ान के संबंध में भ्रामक जानकारी दी गई। वेबसाइट पर फ्लाइट के शाम 7:20 बजे उड़ान भरने और 8:30 बजे हैदराबाद पहुंचने का जिक्र है, जो वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। घटना के बाद तिरुपति से हैदराबाद के लिए दिन की अंतिम उड़ान भी रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को और असुविधा का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
फ्लाइट रद्द होने और पारदर्शिता की कमी से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें यात्री एयरलाइन स्टाफ से बहस करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावटी दूध से किडनी फेलियर का कहर, 48 घंटे में 4 बुजुर्गों की मौत, 12 की हालत नाजुक

फिलहाल, इंडिगो की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। एयरलाइंस की चुप्पी से यात्री और अधिक असंतुष्ट दिखे। विमानन नियामक डीजीसीए की ओर से मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page