Uttarakhand: ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जिले में 5 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून की ओर से जिले में 5 अगस्त (बुधवार) को भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 अगस्त (बुधवार) को जनपद बागेश्वर के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 46 लाख का बिजली बिल बना सनसनी, लापरवाही पर जेई और कंपनी को नोटिस

जिलाधिकारी ने कहा कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नए साल में उत्तराखंड आना पड़ेगा महंगा, 1 जनवरी से दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस लागू

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश के दौर की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से भी सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page