अलास्का में फिर कांपी धरती, 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी

खबर शेयर करें

एंकोरेज/अलास्का। अमेरिका के अलास्का राज्य में सोमवार को भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

केंद्र सैंड पॉइंट के पास, गहराई 20 किमी
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:37 बजे आया। इसका केंद्र सैंड पॉइंट शहर से 87 किमी दक्षिण में स्थित था और यह भूमि की सतह से 20 किलोमीटर गहराई में आया। भूकंप के झटके आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए, हालांकि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Public Provident Fund से तैयार करें 1 करोड़ का फंड, पाएं ₹61,500 महीना टैक्स-फ्री

सुनामी की चेतावनी से तटीय इलाकों में हड़कंप
नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर (Palmer, Alaska) की ओर से कहा गया है कि सुनामी की पुष्टि हुई है और कुछ प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।

NCS की निगरानी जारी
भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की ओर से भी भूकंप को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में चार नए चेहरों को मिल सकती है जगह, इन नामों की हो रही चर्चा

अलास्का: भूकंपों का संवेदनशील क्षेत्र
अलास्का में भूकंप आम हैं, लेकिन हाल के वर्षों में इनकी तीव्रता और आवृत्ति दोनों बढ़ी हैं। इससे पहले 17 जुलाई को भी अलास्का में झटके महसूस किए गए थे। वहीं मार्च 1964 में आए 9.3 तीव्रता वाले भूकंप ने इतिहास में सबसे विनाशकारी आपदा का रूप लिया था, जिसमें सुनामी सहित 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। जुलाई 2023 में भी अलास्का प्रायद्वीप में 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, हालांकि तब कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए ट्रंप का अल्टीमेटम: 27 नवंबर तक शांति समझौता नहीं मानें तो ज़ेलेंस्की को सत्ता से हटाने की चेतावनी

प्रशासन सतर्क, राहत दल तैनात
भूकंप और संभावित सुनामी को लेकर आपात सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राहत एवं बचाव दलों को तटीय इलाकों में भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page