राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं उत्तराखंड, सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती समारोहों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगणों, विधायकगणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश 1 जनवरी से, 93 पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति मुर्मू हरिद्वार के लिए रवाना हुईं, जहां वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम राष्ट्रपति निकेतन में होगा। सोमवार (3 नवंबर) को वह राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगी, जबकि शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बदली सितारगंज की तस्वीर, विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा क्षेत्र

मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू कैंचीधाम जाकर नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी और इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को लेकर दून एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल पूरी कर ली है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चार हेलिकॉप्टरों ने पहले ही मॉक ड्रिल कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज मैदानी इलाकों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। इस सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर सैनिकों के बलिदान और पराक्रम की गाथाएं प्रदर्शित की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page