राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, एडीजी अपराध ने की ब्रीफिंग…पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

खबर शेयर करें

नैनीताल। राष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद दौरे को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतज़ाम कर लिए हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।

शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने नैनीताल में सभी राजपत्रित अधिकारियों और पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर वीवीआईपी सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा ड्यूटी को पूर्ण जिम्मेदारी, सजगता और संवेदनशीलता के साथ निभाने के निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, आईजी अभिसूचना करन सिंह नगन्याल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस कर्मियों को वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश वर्जित रहे तथा त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या धमाके की साजिश रचने वाला आतंकी अब्दुल रहमान कैद में मारा गया, हाई सिक्योरिटी पर उठे सवाल

आईजी सुरक्षा ने हाल में देशभर में हुई आतंकी घटनाओं का हवाला देते हुए सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए पुलिस को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी पुलिस को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी टीमें बेहतर समन्वय के साथ वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे बीमार

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात इस प्रकार नियंत्रित किया जाए कि आम जनता को असुविधा न हो। सभी इंटेलिजेंस, बीडीएस, एसडीआरएफ, फायर, स्वान दल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को एक्टिव मोड में रखा गया है। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने वीवीआईपी रूट और फोर्स डिप्लॉयमेंट का ब्यौरा दिया, जबकि एएसपी दूरसंचार श्री रेवाधर मठपाल ने संचार व्यवस्था की जानकारी साझा की।

📍मुख्य दिशा-निर्देश:
अधिकारी और जवान अपने चारों ओर की गतिविधियों पर नजर रखें।
पहचान पत्र साथ रखें, मोबाइल व अनावश्यक वार्ता से बचें।
ड्यूटी समाप्ति तक ड्यूटी पॉइंट न छोड़ें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें।
कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर ड्रोन उड़ान पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
एंटी ड्रोन सिस्टम और एटीएस टीमों को सक्रिय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के सक्षम दर्शन बने राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियन

📍पुलिस बल की तैनाती:
राजपत्रित अधिकारी – 31, निरीक्षक/एसआई – 302, हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल – 938,
पीएसी – 3 कंपनी, 2 प्लाटून, साथ ही फायर, एटीएस, एसडीआरएफ और बीडीएस टीमें भी तैनात की गई हैं।
ब्रीफिंग में आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, आईजी अभिसूचना करन सिंह नगन्याल, पीएसी सेनानायक यशवंत सिंह, एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव, एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर आर. घोड़के, एसपी चंपावत अजय गणपति कुम्भार, एसपी हल्द्वानी हरीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page