Uttarakhand: चालान काटने के बजाय बाइक की डिग्गी में रखवा लिए रुपये, जांच में आरोप सही मिले तो SI-ASI निलंबित

खबर शेयर करें

नैनीताल रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को रोकने के बाद चालान करने के बजाय कथित रूप से रुपये लेने के आरोप की जांच में मामला सही पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी अजय गणपति ने एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला बुधवार को शहर में चलाए जा रहे यातायात चेकिंग अभियान के दौरान का है। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान नैनीताल रोड पर एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह ने बिना हेलमेट बाइक चलाकर जा रहे कुछ युवकों को रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यात्रियों के लिए राहत...लालकुआं–किशनगंज स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, अब 27 मार्च तक चलेगी सेवा

बताया जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन पर दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों से बातचीत की। सामान्य तौर पर बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई की जानी थी, लेकिन आरोप है कि युवकों का चालान करने के बजाय उन्हें छोड़ दिया गया। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने पुलिस के बुलेट वाहन की डिग्गी में कुछ रुपये रख दिए।

बुलेट की डिग्गी में रुपये रखने का मामला

घटनाक्रम के अनुसार बाइक सवार युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच बातचीत के बाद युवक ने पुलिस के बुलेट वाहन की डिग्गी में रुपये रखे। इसके बाद एसआई राम सिंह वहां पहुंचे और बुलेट लेकर चले गए। मौके पर हुई इस पूरी गतिविधि की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर झाड़ियों में मिला प्रॉपटी डीलर का शव, पुलिस जांच में जुटी

जांच के दौरान यातायात निरीक्षक ने प्रकरण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी अजय गणपति को भेजी गई। जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  HMPV वायरस को लेकर WHO ने किया खुलासा, बताया साधारण वायरस

रिपोर्ट मिलते ही एसएसपी ने किया निलंबित

यातायात निरीक्षक की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। विभागीय स्तर पर इस कार्रवाई को ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता और भ्रष्ट आचरण के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि प्रकरण में एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करने और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page