रुड़की में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, चकबंदी कार्यालय के कानूनगो को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून से रुड़की पहुंची विजिलेंस की टीम ने चकबंदी कार्यालय में तैनात एक कानूनगो को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को हुई, जब टीम ने शिकायत के आधार पर कानूनगो कृष्णपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुर्सियों पर राजनीति! सीएम धामी के दौरे से पहले भाजपा में शक्ति-प्रदर्शन की जंग, मंच पर भिड़े दिग्गज नेता

जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस को एक ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि रुड़की तहसील के चकबंदी कार्यालय में तैनात कानूनगो कृष्णपाल किसी काम के लिए रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने पर कानूनगो उनके काम को अंजाम नहीं दे रहे थे। विजिलेंस ने जांच के बाद शिकायत को सही पाया और बुधवार को एक योजना के तहत ग्रामीण को कानूनगो के पास दो हजार रुपये लेकर भेजा। जैसे ही ग्रामीण ने रिश्वत दी, विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार नदी में गिरी, 50 मीटर गहरी खाई में चला गया वाहन, पांच यात्री थे सवार

विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चकबंदी कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, विजिलेंस की टीम बंद कमरे में कानूनगो से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पति के अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी: तीन बच्चों संग घर से निकाली गई महिला, थाने में लगाई गुहार

You cannot copy content of this page