अयोध्या धमाके की साजिश रचने वाला आतंकी अब्दुल रहमान कैद में मारा गया, हाई सिक्योरिटी पर उठे सवाल

खबर शेयर करें

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिला जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। यह वारदात जेल परिसर के भीतर हाई सिक्योरिटी बैरक में हुई, जहां एक अन्य कैदी ने नुकीली वस्तु से उसके सिर पर हमला किया। हमले में अब्दुल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में चेतावनी: दवाओं के कच्चे माल के लिए चीन पर बढ़ती निर्भरता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

Terror Accused Abdul Rehman Killed Inside Faridabad Jail, Security Arrangements Under Scanner: पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार, हत्या का आरोपी अरुण चौधरी है, जिसे पहले जम्मू-कश्मीर की जेल में रखा गया था और बाद में फरीदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया। रविवार रात उसने अचानक अब्दुल रहमान पर हमला कर दिया। दोनों ही कैदी हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद थे, बावजूद इसके इस तरह की घटना होना जेल सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है।

गौरतलब है कि अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को पाली गांव के पास से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे और वह अयोध्या में बड़े धमाके की साजिश रच रहा था। वह उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का रहने वाला बताया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  27 साल बाद कुंभ मेले में मिला लापता व्यक्ति, अब बना ‘अघोरी साधु’, पहचान को लेकर विवाद

जांच के दौरान उसके मोबाइल से राम मंदिर से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों वाले वीडियो भी मिले थे, जिसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। बरामद किए गए दोनों हैंड ग्रेनेड को तुरंत डिफ्यूज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 1133 ग्राम चरस बरामद, दो गिरफ्तार

जेल में हुई इस हत्या के बाद पुलिस और जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सभी कैदियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी को किसी तरह की मदद तो नहीं मिली। वहीं, इस घटना से फरीदाबाद जिले में हड़कंप मच गया है और हाई सिक्योरिटी जेलों में बंद आतंकियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page