Uttarakhand: बारात से लौट रहे दंपती की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, मौके पर मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद Pithoragarh में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। Tanakpur-Tawaghat Highway पर घाट क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शहीद द्वार के पास अनियंत्रित हुआ वाहन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह टॉपर, 99.20% अंक हासिल कर रचा इतिहास

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस, कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल रूम और State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची

दुर्गम खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बारात से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दंपती गंगोलीहाट में अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने गए थे। बारात लोहाघाट पहुंचने के बाद वे पिथौरागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान शाम के समय वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राजभवन में हुआ भव्य स्वागत

मृतकों की पहचान

हादसे में मृतकों की पहचान योगेश कुमार (38 वर्ष) पुत्र जीवन राम, निवासी बजेटी, और उनकी पत्नी निधि आर्या (34 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani:साइबर ब्लैकमेलिंग का खुलासा, फर्जी आईडी बनाकर युवती को धमकाने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

परिवार में कोहराम, गांव में शोक

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दंपती की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page