उत्तराखंड: सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी, पुलिस ने शुरू की जांच

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठग इस फर्जी पेज के जरिए युवाओं को 15 अगस्त को संसद भवन घुमाने और 26 जनवरी की परेड के टिकट दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 05 जुलाई 2025

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि लिंकडिन पर बनाए गए इस फर्जी इंटर्नशिप पेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी विक्षोभ का असर: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

सूत्रों के अनुसार, पुलिस साइबर सेल की मदद से उस फर्जी अकाउंट को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे लोगों को धोखा दिया जा रहा था। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे किसी संदिग्ध लिंक या ऑफर पर भरोसा न करें और तुरंत इसकी जानकारी साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दांव: जहाजों से टैक्स, अमेरिका-इस्राइल के लिए एंट्री बैन

You cannot copy content of this page