नैनीताल: कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दोगांव के पास खाई में गिरा, दो की मौत, 15 घायल

खबर शेयर करें

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर दोगांव के समीप शनिवार देर रात पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में एक साल की मासूम सहित कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बदरपुर बॉर्डर दिल्ली निवासी पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के कैंची धाम दर्शन के बाद शनिवार रात दिल्ली लौट रहा था। रात करीब दस बजे जैसे ही वाहन दोगांव के मटियाली बैंड के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 18 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: स्कूल परिसर की झाड़ियों से बरामद हुई 161 जिलेटिन छड़ें, बीडीएस व डॉग स्क्वॉड ने खंगाला पूरा क्षेत्र

खाई से चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा और खड़ी ढलान के बीच करीब दो घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने 108 व अन्य एंबुलेंस की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राजस्व भूमि पर अतिक्रमण मामले में लापरवाही उजागर, राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन निलंबित

हादसे में रोहतक (हरियाणा) निवासी चालक सोनू कुमार (32) और बदरपुर (दिल्ली) निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल पर्यटकों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग 12 मीटर नीचे गिरने के बाद एक पेड़ से अटक गया, अन्यथा जनहानि और भी अधिक हो सकती थी। हादसा इतना भीषण था कि चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने देर रात अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा बरकरार, 12वीं बार निर्विरोध जीत

घायलों में शामिल:
विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, वंश अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, शिल्पी, हेमंत, श्रुति, अंशिका, सोनिया, निकिता सहित चार बच्चे।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि करीब 10:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page