उत्तराखंड: बरात में चले लात-घूंसे और गोलियां, एक युवक घायल, हाईवे पर मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

रुड़की। वैशाली मंडपम में आयोजित शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पुलिस के अनुसार, ग्रीन पार्क कॉलोनी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी फैज (25) करीब एक माह पूर्व अपने साथियों के साथ सहारनपुर जिले के कोटा माही गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। उसी दौरान उसका वहां के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद मारपीट तक पहुंचा, लेकिन मामला किसी तरह सुलझा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 11 मई 2025

सोमवार को फैज और कोटा माही गांव के युवक एक बार फिर आमने-सामने आ गए। वैशाली मंडपम में एक शादी के दौरान जब कोटा माही निवासी युवक बाहर निकले, तो फैज पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और सहारनपुर पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। गोली फैज की बाजू के पीछे जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष के फलक पर बिखरी उत्तराखंड की चमक, डॉ. मायाराम उनियाल को मिला प्रतिष्ठित धन्वंतरी पुरस्कार

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को हटाया और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी आर.के. सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page