उत्तराखंड: भाजपा नेता की पत्नी से 47 लाख की ठगी, फर्जी दस्तावेज में लगाए गए जाली हस्ताक्षर, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

खबर शेयर करें

देहरादून। निवेश पर लाभ दिलाने के नाम पर भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी सिंह से 47 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपितों ने फर्जी समझौता पत्र तैयार कर उस पर उनके जाली हस्ताक्षर भी कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर डालनवाला थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष डालनवाला मनोज मैनवाल के अनुसार, मोहिनी रोड निवासी रानी देवयानी सिंह से मई 2023 में प्रदीप अग्रवाल नामक व्यक्ति ने संपर्क किया था। उसने निवेश के बदले मोटा लाभ देने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर प्रदीप ने अलग-अलग तारीखों में उनसे बड़ी धनराशि ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लेंगे जायजा

रानी देवयानी ने 23 मई को नौ लाख रुपये, 29 मई को 11 लाख रुपये, 21 अक्टूबर को पांच लाख और नौ नवंबर को 22.50 लाख रुपये अपने खाते से प्रदीप अग्रवाल को ट्रांसफर किए। काफी समय तक लाभ नहीं मिलने पर जब उन्होंने अपनी मूल राशि वापस मांगी तो आरोपित टालमटोल करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दांव: जहाजों से टैक्स, अमेरिका-इस्राइल के लिए एंट्री बैन

रानी देवयानी के मुताबिक, इस ठगी में प्रदीप अग्रवाल के पुत्र परिश अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति सन्नी अग्रवाल भी शामिल रहे। ये लोग उनके घर आए और रकम लौटाने का वादा कर चले गए, लेकिन इसके बाद कोई भुगतान नहीं किया गया।
बाद में उनके एक परिचित एसएल पंवार ने उन्हें बताया कि अग्रवाल ने अपनी कंपनी शिव माइन्स एंड मिनरल्स के नाम पर एक फर्जी समझौता तैयार किया है, जिसमें उनके जाली हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  होली से पहले केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% तक बढ़ने के आसार

एसएचओ मैनवाल ने बताया कि बैंक खातों की डिटेल और फर्जी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों से पूछताछ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page