Uttarakhand: खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लेंगे जायजा

खबर शेयर करें

देहरादून/पीपलकोटी। चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बेहद खराब मौसम के बीच घटनास्थल पर पहुंचे। प्रतिकूल मौसम के चलते मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कराई गई।

पीपलकोटी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री धामी टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह मौके पर मौजूद प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों से राहत एवं बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा में 68 लोग लापता, 25 नेपाली मजदूर भी शामिल, प्रशासन ने की पुष्टि

मुख्यमंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही चुनौतियों और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। इसके साथ ही वह रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे और उपचार की व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: महानगर कांग्रेस को मिली नई टीम, 53 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित

हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी क्षमता के साथ युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उन्होंने कहा कि प्रशासन और बचाव दल लगातार समन्वय के साथ काम कर रहे हैं और फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। खराब मौसम के बावजूद राहत एवं बचाव अभियान को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page