उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 अक्तूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तुर्किये में लीबिया के मिलिट्री चीफ की मौत, अंकारा से उड़ान भरते ही निजी जेट क्रैश...7 की गई जान

मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। उधर, 23 से 27 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों को मिला अनुभवात्मक शिक्षा और डिजिटल सुरक्षा का प्रशिक्षण

You cannot copy content of this page