Weather Update: उत्तराखंड में फिर तेज होगा मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों और ऊधमसिंह नगर में कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने की आशंका है। ऐसे मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी में पर्वतीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई गठित, पंकज रावत बने जिलाध्यक्ष

कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड में उर्मिला सनावर की बढ़ीं मुश्किलें, हरिद्वार में एसआईटी ने 6 घंटे की पूछताछ

मैदानी क्षेत्र हरिद्वार में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। यहां कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गर्जन होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टीईटी के फेर में फंसी शिक्षकों की पदोन्नति, पास शिक्षक भी इंतजार में...4 हजार से अधिक एलटी शिक्षकों का मामला अटका

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए नागरिकों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page