Nainital: 13 साल बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षक भर्ती शुरू, 35 पदों पर चयन प्रक्रिया तेज

खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 13 वर्षों बाद हो रही इस भर्ती को विश्वविद्यालय के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में अंतिम बार स्थायी नियुक्तियां की गई थीं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार विभिन्न विषयों में कुल 35 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहला चरण 11 अप्रैल तक जारी रहेगा। अब तक फार्मेसी, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और हिंदी जैसे अहम विषयों के लिए इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य विषयों के लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी : धराली-हर्षिल में सर्च ऑपरेशन जारी, गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही ठप

इन पदों के लिए कुल 199 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे चयन प्रक्रिया काफी प्रतिस्पर्धी हो गई है। इनमें 165 उम्मीदवार एसोसिएट प्रोफेसर और 34 उम्मीदवार प्रोफेसर पद के लिए शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में सड़क हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित रखा गया है। इसके लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल गठित किया गया है, जो उम्मीदवारों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: बोतल में पेट्रोल न देने पर गुंडागर्दी...मारपीट की घटना से पेट्रोल पम्प एसोसिएशन में रोष

लंबे समय से खाली पड़े पदों के कारण शिक्षण और शोध कार्य प्रभावित हो रहे थे। ऐसे में यह भर्ती प्रक्रिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों को मजबूत शैक्षिक माहौल देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page