Haldwani: सीमा पाठक बनीं ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन में बढ़ा कद

खबर शेयर करें

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। पंचायत राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाली जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय देहरादून में आयोजित चुनाव के बाद लिया गया।

सीमा पाठक की पहचान एक सक्रिय और मुखर जनप्रतिनिधि के रूप में रही है। पंचायत प्रतिनिधियों के मुद्दों को मजबूती से उठाने, संगठन में सक्रिय भागीदारी और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश, सात श्रद्धालुओं की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक, राहत कार्य जारी

सीमा पाठक लगातार दूसरी बार जयपुर खीमा की प्रधान चुनी गई हैं, जो उनकी लोकप्रियता और जनविश्वास को दर्शाता है। इससे पहले भी वह संगठन में प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कोर्ट पेशी के दौरान गोली लगने से घायल कुख्यात विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, शूटर पहले ही गिरफ्तार

प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत सहित कई ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सीमा पाठक के इस पद पर आने से पंचायत स्तर के मुद्दों को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली बच्चों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा, डीएफओ पौड़ी को हटाने के निर्देश

You cannot copy content of this page