उत्तराखंड बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन आज खत्म, अप्रैल के अंत तक आ सकता है रिजल्ट

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य आज यानी 10 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित कराई गई थी, जिसके बाद 27 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ था।

इस वर्ष मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में कुल 29 केंद्र बनाए गए थे। अधिकांश केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य गुरुवार को ही पूरा हो गया, जबकि कुछ केंद्रों पर यह प्रक्रिया शुक्रवार तक जारी रही। रामनगर केंद्र में भी कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: STF और पुलभट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षा कार्यक्रम में करीब पांच दिन की देरी होने के चलते रिजल्ट में भी हल्का विलंब संभव है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार परीक्षाफल अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैबिनेट बैठक आज, उपनल कर्मियों के समान वेतन और नियमितीकरण समेत कई बड़े फैसलों पर नजर

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि समयबद्ध तरीके से परिणाम घोषित किया जा सके।

You cannot copy content of this page