Uttarakhand: SOTF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 122.25 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

यह अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने की दिशा में चलाया जा रहा है। कुमाऊँ रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 2 मई को आपके फोन में आएगा अलर्ट...बजेगी घंटी, घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोक सिंह (42) निवासी लालपुर, थाना किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिक्षक भर्ती घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, 69 अयोग्य शिक्षकों की सेवाएं खत्म

जीरो टॉलरेंस पर पुलिस का सख्त रुख
कुमाऊँ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। किसी भी हाल में नशे के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कैंची धाम के पास बड़ा हादसा टला...पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने के प्रयास में नदी में गिरी कार, महिला चालक घायल

पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page