Nainital: कैंची धाम के पास बड़ा हादसा टला…पहाड़ी से गिरे पत्थरों से बचने के प्रयास में नदी में गिरी कार, महिला चालक घायल

खबर शेयर करें

गरमपानी (नैनीताल)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कैंची धाम के समीप थुवा पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इनसे बचने के प्रयास में एक महिला चालक कार से नियंत्रण खो बैठी और वाहन करीब 50 मीटर गहरी ढलान से नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीपीयू की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कार में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी कंचन बुधवार को अपनी कार यूके-01बी-6284 से हल्द्वानी जा रही थीं। जब वह अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में पहुंचीं, तभी लगातार हो रही बारिश के कारण थुवा पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने शुरू हो गए। सामने गिरते पत्थरों से वाहन को बचाने के प्रयास में उनका कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से सीधे नीचे शिप्रा नदी क्षेत्र में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: युवाओं के लिए बड़ी खबर...अग्निवीर भर्ती परीक्षा 1 जून से, एडमिट कार्ड जारी

वाहन के नीचे गिरने की तेज आवाज सुन आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैंची चौकी पुलिस और सीपीयू की टीम मौके पर पहुंची। खड़ी ढलान और बारिश के बीच राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए पुलिसकर्मियों ने नदी क्षेत्र तक पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसी महिला को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आईटीआई छात्रों को उद्योगों में मिलेगा प्रशिक्षण, ताज, टाटा, महिंद्रा और हीरो समूह से होगा एमओयू

रेस्क्यू के बाद घायल महिला को तत्काल मुख्य सड़क तक लाया गया। समय गंवाए बिना श्री कैंची धाम तहसील के तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी के सरकारी वाहन से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अटल जी की 101वीं जयंती: ‘सदैव अटल’ पर श्रद्धांजलि, पीएम मोदी बोले-राष्ट्रहित ही था उनका सबसे बड़ा संकल्प

You cannot copy content of this page