शोपियां में आतंक पर बड़ा प्रहार: लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में भारतीय सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर जाकिर गनई को मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए आतंकी का शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि उसके साथ मौजूद एक अन्य आतंकी की तलाश अभी भी जारी है। पूरे इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ का सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार शोपियां के मीमंदर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने चार दिन पहले बड़े स्तर पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान मंगलवार को सुरक्षाबलों का आतंकियों से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर हो गया, जबकि उसका एक साथी घने बागों और जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली में शोक की लहर: फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

न्यूज़ एजेंसी कश्मीर न्यूज़ ऑब्ज़र्वर (KNO) के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि, “तुम भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते।” पुलिस ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) शोपियां, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने इस अभियान में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया है।

यह भी पढ़ें 👉  थाईलैंड में भीषण रेल हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

अधिकारियों के अनुसार, 3 जुलाई को मीमंदर इलाके के एक घने बाग में लगे निगरानी कैमरों में दो संदिग्ध आतंकवादी दिखाई दिए थे। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने सात गांवों में फैले पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को सील करने के लिए सेना की काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट विक्टर फोर्स ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड...14 छात्रों की मौत, जान बचाने को इमारत से कूदे कई बच्चे

सुरक्षा एजेंसियों के रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया आतंकी जाकिर गनई दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला था और वर्ष 2024 से लश्कर-ए-तैयबा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। वहीं उसका साथी लतीफ पिछले वर्ष आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। जांच एजेंसियों के अनुसार जाकिर गनई का नाम पहलगाम हमले में भी सामने आया था और वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page