Uttarakhand: 91.16 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर दबोचा, STF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत परिक्षेत्रीय स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) कुमाऊं और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 जुलाई 2026 की देर शाम एसओटीएफ कुमाऊं और कोतवाली किच्छा की चौकी लालपुर पुलिस ने गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बजट 2025-26 आज होगा पेश, प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करेगा सरकार का खाका

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र लगभग 38 वर्ष, के रूप में हुई है। बरामद स्मैक के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: 12 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, अब तक 101 संस्थान कार्रवाई के घेरे में

पुलिस जांच में सामने आया है कि मलकीत सिंह नशा तस्करी का पुराना खिलाड़ी है। उसके खिलाफ कोतवाली किच्छा में पहले से मुकदमा अपराध संख्या 146/2026 और 183/2026 धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी स्मैक की खेप कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में परिक्षेत्रीय एसओटीएफ कुमाऊं की टीम के साथ चौकी लालपुर प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद और कांस्टेबल त्रिलोक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: ऑक्सीजन बूस्टर के बाद भी मरीज हल्द्वानी क्यों भेजे जा रहे? संजय पाण्डे ने सीएमओ पूछा सवाल

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पूरे मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान और अधिक तेज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page