उत्तराखंड बजट 2025-26 आज होगा पेश, प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करेगा सरकार का खाका

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज प्रदेश सरकार आम बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। अनुमान है कि यह 1 लाख करोड़ से अधिक का बजट होगा, जिसमें महिला, युवा, गरीब, किसान और अवस्थापना विकास पर सरकार का खास फोकस रहेगा।

छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप को बजट से उम्मीदें

उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए छोटे उद्यमी और स्टार्टअप समुदाय सरकार से विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। औद्योगिक संगठनों का कहना है कि सरकार को गैर-योजनागत खर्चों में कटौती कर रोजगार सृजन और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने वाले प्रावधान करने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में अलाव बना हादसे का कारण...अचानक ब्लास्ट से पांच लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा?

विशेष रूप से स्थानीय उत्पाद आधारित लघु उद्योगों को उत्पादन और रोजगार के आधार पर सरकारी सहायता दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे न केवल राज्य के पारंपरिक उत्पादों को बाजार मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल में मातृ दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, 'सर्वश्रेष्ठ माता' बनीं निशा जोशी

यूसीसी के खिलाफ कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में लिव-इन रिलेशनशिप प्रावधानों के विरोध में आज विधानसभा का घेराव करने की घोषणा की है। इसके अलावा, कांग्रेस प्रदेशभर में जनता से राय लेने के लिए आंदोलन भी करेगी।

बजट से क्या होंगी प्रमुख घोषणाएं?

  1. औद्योगिक विकास: एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) के लिए वित्तीय सहायता योजनाएं।
  2. कृषि और ग्रामीण विकास: किसानों के लिए ऋण योजनाओं का विस्तार और सब्सिडी बढ़ाने पर फोकस।
  3. बुनियादी ढांचा: सड़कों, बिजली और परिवहन सेवाओं के लिए नई परियोजनाएं।
  4. महिला एवं युवा सशक्तिकरण: स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा और स्टार्टअप्स के लिए प्रोत्साहन पैकेज।
  5. पर्यटन: उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पहल।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: “एक्शन मोड में कांग्रेस”...कुमारी सैलजा बोलीं-संगठन होगा मजबूत, जनता बदलाव के मूड में

आज पेश होने वाले बजट में सरकार के आर्थिक खाके को लेकर बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि यह बजट प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page