Uttarakhand: पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद नेपाल प्रहरी के जवान ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। भारत से सटे नेपाल में नेपाल प्रहरी के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बैतड़ी जिले के सिगास गांव पालिका-3, डुंडै निवासी ठगेंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई है। वह डडेलधुरा में सिपाही के पद पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार, ठगेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था। उसकी पत्नी भी नेपाल प्रहरी में कार्यरत बताई जा रही है। वीडियो कॉल के दौरान पत्नी ने जब पति को फंदे पर लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल डडेलधुरा पुलिस को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून आपदा से हुए नुकसान की भरपाई को तेज हुई कवायद, केंद्र से स्पेशल पैकेज मांगेगा उत्तराखंड

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। पुलिस ने अमरगढ़ी नगरपालिका-5 स्थित ऋषि गधेरे से ठगेंद्र का शव बरामद किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रंप ने ‘डेलिला लॉ’ का किया आह्वान, अवैध प्रवासियों को कमर्शियल लाइसेंस देने पर रोक की मांग

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या वजह रही और वीडियो कॉल से पहले उसके साथ क्या हुआ था, इन सभी बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन जुए के विवाद में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति की गला घोंटकर हत्या कर आत्महत्या का नाटक

You cannot copy content of this page