उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट: इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का टॉपर, 98.60% अंक हासिल किए

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष देहरादून की अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.60 फीसदी अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हत्याकांड, पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की ली जान

बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल परिणाम 83.23 प्रतिशत रहा। इसमें छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राएं जहां 86.20 फीसदी की दर से उत्तीर्ण हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 80.10 रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, 36 पाउच बरामद

नतीजों की घोषणा के बाद से प्रदेशभर में छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। टॉपर्स को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल डैम की मरम्मत को मिली रफ्तार...7 नए गेट लगने शुरू, 30 साल से बंद मुख्य गेट अब भी चुनौती

You cannot copy content of this page