भारी बारिश ने थामी चारधाम यात्रा की रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या में आई पांच गुना गिरावट

खबर शेयर करें

यमुनोत्री धाम की यात्रा पांच दिन से ठप, अन्य धामों में भी संख्या में भारी कमी

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने चारधाम यात्रा की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बीते दो सप्ताह में चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में पांच गुना तक गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम और भूस्खलन के चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा बीते पांच दिनों से पूरी तरह ठप है, जबकि अन्य तीनों धामों और हेमकुंड साहिब की यात्रा सीमित रूप से संचालित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व नेशनल खिलाड़ी व इंटरनेशनल कोच डॉ. रावत शिक्षक दिवस पर सम्मानित

पर्यटन विभाग के अनुसार, 20 जून तक प्रतिदिन करीब 70 हजार श्रद्धालु चारधाम और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर रहे थे। इसके बाद प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था सख्त

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद सरकार को चारधाम यात्रा पर 24 घंटे के लिए रोक लगानी पड़ी थी। रोक हटने के बावजूद यात्रा की रफ्तार नहीं सुधर पाई है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन जुलाई को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में कुल 13 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि यमुनोत्री धाम की यात्रा 29 जून से अब तक बंद पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश

प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी है। बावजूद इसके मौसम की अनिश्चितता और मार्गों की दयनीय स्थिति श्रद्धालुओं के कदम रोक रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page