क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन व सुरक्षा व्यवस्था सख्त

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। आगामी क्रिसमस और 31 दिसंबर (न्यू ईयर सेलिब्रेशन) के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी डायवर्जन प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराने और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना, आज नैनीताल समेत छह जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

एसएसपी के आदेशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल ने नगर के सभी डायवर्जन प्वाइंट्स और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर में प्रवेश और निकासी मार्गों पर तैनात पुलिस बल को यातायात डायवर्जन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ब्रीफ किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि सभी डायवर्जन प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही शहर की परिधि और आउटर एरिया में स्थित विभिन्न पार्किंग स्थलों की वाहन पार्किंग क्षमता का भी आकलन किया गया। पर्यटकों की सुविधा के लिए रूसी-2 से शटल सेवा भी प्रारंभ की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather : नौतपा की तपिश से उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी...मैदानों में हीटवेव जैसे हालात, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निरीक्षक यातायात और सभी थाना प्रभारियों को वीकेंड ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों पर बीडीएस और डॉग स्क्वाड टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, इन परीक्षा केंद्रों पर रहेगा विशेष नियंत्रण

निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था के दौरान निरीक्षक यातायात वेद प्रकाश भट्ट, प्रभारी कोतवाली मल्लीताल दिनेश जोशी, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। नैनीताल पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page