पवन सिंह को धमकी मामले में नया मोड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया इनकार, सलमान खान से जुड़े लोगों को दी खुली चेतावनी

खबर शेयर करें

मुंबई। भोजपुरी फिल्म जगत के पावरस्टार पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में एक सनसनीखेज नया मोड़ सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जारी एक ऑडियो संदेश में पवन सिंह को धमकी देने के आरोपों का पूरी तरह खंडन किया गया है। गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने इस ऑडियो में दावा किया है कि उनके गैंग की तरफ से पवन सिंह को न तो कोई कॉल किया गया और न ही कोई धमकी भरा मैसेज भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  तेहरान पर इजरायल का सबसे बड़ा हमला, ईरान का भीषण पलटवार...डिमोना परमाणु केंद्र तक पहुंची जंग की आग

वायरल हो रहे ऑडियो संदेश में हरि बॉक्सर ने कहा कि इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बेवजह घसीटा जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए पुलिस और जनता को गुमराह किया है। बॉक्सर का कहना है कि पवन सिंह ने थाने में गलत बयान देकर झूठी शिकायत दर्ज कराई, जबकि गैंग का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

हालांकि पवन सिंह को धमकी देने से इनकार करते हुए भी हरि बॉक्सर ने सलमान खान को लेकर बेहद गंभीर और डरावनी चेतावनी जारी की है। ऑडियो में उसने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, वह खुलेआम करता है। उसने धमकी भरे लहजे में कहा कि जो भी व्यक्ति सलमान खान के साथ काम करेगा या उनका सहयोग करेगा, उसे धमकाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सीधे एके-47 की गोलियों से जवाब दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रात 2 बजे गुपचुप अस्पताल शिफ्ट हुए इमरान खान...आंखों की रोशनी सिर्फ 15% बची, पीटीआई ने सरकार पर उठाए सवाल

गौरतलब है कि 6 दिसंबर को पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे मैसेज मिलने की बात सामने आई थी। उस समय वह मुंबई में थे और टीवी शो ‘बिग बॉस’ के फिनाले में गेस्ट के रूप में शामिल होने वाले थे। मैसेज में कथित तौर पर उन्हें सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी गई थी। उस दौरान पवन सिंह की ओर से औपचारिक एफआईआर दर्ज न कराते हुए पुलिस को केवल सूचना दी गई थी, जिसके बाद एहतियातन उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: दिल्ली में चैन स्नैचिंग कर रामनगर में छिपा था बदमाश, सत्यापन अभियान में दबोचा

अब इस ऑडियो संदेश के सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की नए सिरे से जांच कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page